रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में


रविवार को कसया स्थित होटल कलश में देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के साथ होली मिलन एवं सम्मान समारोह \'रंगोत्सव\' बड़े हर्षोल्लास और - आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार ब्धुओं को रोटरी सदस्यों द्वारा अंगवस्त्रम, स्नश्ति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। रंग, गुलाल और गीत-संगीत से सजी इस सध्या ने आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का अ‌द्भुत दृ वश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमारे पूर्वजों ने भेदभाव मिटाकर आपसी नाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया था। उन्होंने रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार रोटरी में सभी वर्गों के लोग मिलजुलकर सामाजिक कार्य करते हैं, उसी प्रकार समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए भी संयुक्त प्रयात्त आवश्यक हैं। \'बंटा हुआ समाज और राष्ट्र कभी तरक्की नहीं कर सकता। अनेकता में एकता ही रंगोत्सव का वास्तविक संदेश है।\' उन्होंने होली गीत गाकर सभी को शुभकामनाएं भी दीं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी का उद्देश्य सदैव समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देना रहा है। रंगोत्सव के माध्यम से न केवल होली का उत्सव मनाया जा रहा है, बल्कि समाज में जागरुकता और


स‌द्भावना का संकल्प भी लिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि कुशीनगर महोत्सव के सयोजक विनय राय ने कहा कि रोटरी क्लब जिस प्रकार समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों-शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानव कल्याण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. वह वास्तव में सराहनीय है। है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। रोटरी के सह संरक्षक वाहिद अली ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। यह हमे सभी मतभेद भुलाकर भाईचारे के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे पत्रकार साथियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। रोटरी के अध्यक्ष अजय सिंह ने सत्र 2025-26 में रोटरी द्वारा कुशीनगर में किए गए सामाजिक कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी को होली की बधाई दी। अधिवक्ता प्रभुनाथ मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वाहिद अली ने किया। रोटरी सदस्यों और पत्रकार बंधुओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर व गले निलकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रोटरी के सह संरक्षक

वाहिद अली, अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र नारायण सिंह, निदेशक महेंद्र तिवारी, निदेशक रंजीत श्रीवास्तव निदेशक अश्वनी जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील सिंह, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, पर्यावरण संयोजक अरुण वर्मा, अखिलेश शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, गोपीचंद कसौधन, अरुण मौर्य, आनंद जायसवाल, सत्येंद्र राय, शशि सिंह, शिवजी जायसवाल, आशीष अग्रवाल, मनीष सिंह एवं आदिल खान मौजूद रहे, तो वही पत्रकार बंधुओं में राकेश गोड, गनीष यादव, सुधीर मिश्र, बैरिस्टर तिवारी, आदित्य शाही, अनिल तिवारी, कृष्ण मोहन पंडेय, संजय चापक्य, हृदयनंद, बृज बिहारी त्रिपाठी, मो. नईम, अजय मिश्रा, मुकेश प्टेल, आलोक कुमार तिवारी, सरफराज अली, शकील अहमद, विनय सिंह, रामाशीष मोहन वर्मा, पतन कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र गांधी, अखिल सिंह, देवेंद्र सिंह, ऋतिक, आशीष कुमार, राम गणेश सिंह, ज्ञानेश्वर बर्नवाल, विजय सहित प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के अनेक नामचीन चेहरे मौजूद रहे