जनपद कुशीनगर

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार के रात में सरिसवा बाजार स्थित, आलम किराना स्टोर के दुकान में रात के अंधेरे में चोरों ने किया चोरी, और वीरन साइकिल स्टोर और रमेश खाद भंडार और रियाजुद्दीन किराना स्टोर और अन्य दुकानों में मंगलवार के रात अज्ञात चोरों द्वारा इन सभी दुकानों में ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिए स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चोरी पहली बार नहीं ऐसे चोरी का मामला कई बार सामने आ चुका है दुकानदारों ने बताया कि यहां पर गार्ड और सीसीटीवी कैमरा की वह प्रसासन से मांग किए हैं, आलम किराना स्टोर के मलिक मोहम्मद आलम ने बताया मेरे दुकान से ₹50000 तक का सामान और ₹20000 नगद चोरी हुआ है, बिरन साइकिल स्टोर ने बताया कि हमारी दुकान से साइकिल की स्पेयर पार्ट और 1500 सौ नगद चोरी हुआ है रमेश खाद भंडार की दुकान से नगद पैसा चोरी हुआ है और रियाजुदिन किराना स्टोर ने बताया कि हमारे दुकान से पेप्सी वह अन्य सामान चोरों ने गायब किए है, चोरी के घटना स्तर पर तुर्कपट्टी थाना की पुलिस टीम ने जांच में जुटी है