लखनऊ उत्तर प्रदेश
देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India - ICAI) द्वारा आयोजित जनवरी 2026 की सीए फाइनल परीक्षा में हमे बताते हुए ख़ुशी हो रहा है कि इस फ़ाइनल परीक्षा में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश माननीय जावेद इकबाल साहब की बहू के रूप में बेटी और नेशनल शूटर अक़ीब जावेद की पत्नी
गौसिया आकिब ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (C.A.) की गौरवपूर्ण उपाधि हासिल की है।
यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज की बेटियों के लिए यह सफलता एक नई प्रेरणा और नई दिशा देने वाली मिसाल है।
लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया, जो उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है।
इस शानदार सफलता पर गौसिया आकिब को कुशीनगर जिला के विधानसभा पडरौना के टीम जावेद इकबाल की ओर से बहुत-बहुत मुबारकबाद एवं हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ