•  तुर्कपट्टी / कुशीनगर  


रमजान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुम्मे की नमाज शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई।

मस्जिदों में हजारों की संख्या में रोजेदार नमाजियों की भीड़ उमड़ी और सभी ने अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर इबादत की।

इसी क्रम में बसडिला , तुर्कपट्टी, महुआवा, कोरेया, सरिसवा, मठिया, दोघरा, सहित क्षेत्र के अनेक गांवों की मस्जिदों में अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई नमाज के बाद

मुल्क में अमन चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी गईं। बलडीहा मस्जिद के इमाम सूफी अली हुसैन साहब क़िब्ला ने जुमे के खिताब में रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रमजान के महीने में तीन अशरे होते हैं

-रहमत, मगफिरत और निजात इस पवित्र महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत नाजिल करता है। कल 21 मार्च शनिवार को सुबह 7 बजे के बाद अदा की जाएगी ईद की नमाज । अलविदा जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दिया


अपने आस पास का खबर देने के लिए सम्पर्क करें  972134450